Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

7 लैपटॉप, 28 मोबाइल और 6 रजिस्टर खोलेंगे काले कारनामों का राज, पुलिस के हत्थे चढ़े महादेव बुक के 18 सटोरी

रायपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है जंहा ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के सटोरियों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वही इस मामल में पुलिस ने कुल 18 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी महादेव ऑनलाइन बुकिंग ऐप में आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन करते थे. वहीं पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 7 लैपटॉप, 28 मोबाइल, 6 लैपटॉप चार्जर, 2 राउटर, 1 एटीएम कार्ड जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 9,15,000 रुपये है।

बता दे की पहले सट्टा संचालित करते 2 सटोरियों को पकड़ा गया है। इसके बाद गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ के आधार पर दिल्ली में बैठे अन्य 16 सटोरियों को इंटर स्टेट ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार किया गया।वही गिरफ्तार आरोपियों में से 3 सटोरिए उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश एवं उड़ीसा के निवासी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सटोरियों के कब्जे से करोड़ों के सट्टा के हिसाब-किताब का 6 रजिस्टर भी जब्त किया गया है इसके साथ ही पूछताछ के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरोह के संलिप्तता की जांच की जा रही है। वही इन सटोरियों के खिलाफ गंज थाने में अपराध क्रमांक 365/22 और थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 323/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version