Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पीएम श्री सेजेस जयनगर में छात्र प्रवेश उत्सव हर्षाेल्लास के साथ भव्य आयोजन

पीएम श्री सेजेस जयनगर में छात्र प्रवेश उत्सव हर्षाेल्लास के साथ

पीएम श्री सेजेस जयनगर में छात्र प्रवेश उत्सव हर्षाेल्लास के साथ भव्य आयोजन
*नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पुष्पमालाएँ पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान कर किया गया आत्मीय स्वागत – प्राचार्य ने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने हेतु किया प्रेरित…

सूरजपुर ; पीएम श्री सेजेस जयनगर में छात्र प्रवेश उत्सव का आयोजन इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पमालाएँ पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं निःशुल्क नई पाठ्यपुस्तकें प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के विद्यालय परिवार में शामिल होने के इस अवसर पर संपूर्ण परिसर उत्साह एवं उमंग से सराबोर रहा।

*राजनांदगांव: पहली बारिश में बिगड़े हालात, जिम्मेदार कौन? ; लापरवाही का खामियाज़ा भुगत रही जनता*

*नकटी में चला बुलडोजर.. राजनांदगांव कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन*

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों की शिक्षा में सतत रुचि लेने एवं विद्यालय के साथ सक्रिय समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से कुंती के सपनों को मिला अपना आशियाना अब भय मुक्त सम्मानजनक जीवन

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री वीरेंद्र जायसवाल, एसएमडीसी के सभी सदस्य, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सभी जनों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का संचार किया तथा विद्यालय के प्रति आत्मीयता और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया।

Exit mobile version