रविवार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान के एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग समेत पांच अंडरपास के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उद्घाटन के बाद वो टनल का निरीक्षण कर रहे थे इस दौरान सुरंग के अंदर बनी कलाकृतियां देख रहे थे। इसी दौरान सुरंग के अंदर PM मोदी ने कचरा देखा तो खुद को नहीं रोक पाए ।
PM मोदी ने चलते चलते अचानक झुककर कचरा उठाना शुरू किया। यह अंदाज देखकर एक बार फिर लोग अपने प्रधानमंत्री के मुरीद हो गए। ऐसा करके PM मोदी ने लोगों को एक बड़ा संदेश यह भी दे डाला कि इन अंडरपासों में गंदगी कतई न फैलाए उनकी जिम्मेदारी है। कचरा उठाते हुए प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देखे PM मोदी का वायरल वीडियो
