Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सुंदरा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित: पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

समाजसेवी संस्था रीड यूथ सोसायटी ने सुंदरा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

* जिले के समाजसेवी संस्था रीड यूथ सोसायटी ने सुंदरा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…

राजनांदगांव । ग्राम सुंदरा स्थित शासकीय विद्यालय परिसर में Read Youth Society के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों एवं विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

राजनांदगांव को मिला विकास कार्यों के लिए करोड़ो की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.एन. लिमजे सहित शाला परिवार के शिक्षक, संस्था के सदस्य एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे हमें स्वच्छ वायु प्रदान करने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और उनके संरक्षण की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विनोद टेम्बुकर, तोरण पटेल, साहिल देवांगन, चंद्रप्रकाश साहू, जितेंद्र साहू, योगिता कुंबले, सोनाली, हिना, शैल, सुरेंद्र एवं यशवंत सहित विद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Read Youth Society की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने किया गुजरा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

Exit mobile version