Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छ.ग. : 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए 10 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

जांजगीर-चांपा :  जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 जून को सुबह 11 बजे से शासकीय आई.टी.आई डभरा में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी की प्लेसमेंट कैम्प में भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वारा ग्रामीण अभिकर्ता एवं शहरी अभिकर्ता के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जनि है । जिसमे शैक्षणिक योग्यता ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए 10वीं एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए 12वीं पास इसके साथ ही स्टाईफण्ड 5000 रुपये निर्धारित की गयी है।

बता दे की शिविर में नये रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण का कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। वही नये पंजीयन करवाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराकर सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त आवश्यक दस्तावेज ,मूल प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ रोजगार पंजीयन शिविर और पंजीयन मार्गदर्शन शिविर में शामिल हो सकते हैं। इस विषय में विस्तृत जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर से संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version