राजनांदगांव : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। स्थानीय आई.टी.आई और 12वीं पास युवाओं को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव (ITI Rajnandgaon) में 19 जनवरी की सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें। आपको बता दें कि, इस प्लेसमेंट कैंप में मैन पावर ग्रुप सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मुंद्रा सोलर प्राइवेट लिमिटेड ग्राम वंध गुजरात के लिए भर्ती की जाएगी।
जिसमें वर्ष 2017 से 2023 तक आईटीआई, 12वीं और डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 29 वर्ष तक के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने आधार कार्ड, बॉयोडाटा एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता मूल और छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में भी संपर्क कर सकते है।
