Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिस जगह पर युवराज से हुआ दुर्व्यवहार आज उसी जगह पर हुआ सम्मान 

✍️मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

गरियाबंद : अमलीपदर में रहने वाले कथावाचक यूवराज पांडेय से शनिवार को ओड़िसा कालाहांडी जिले के जिस काशीबहाल के पास चोर के अफवाह में दुर्व्यवहार किया गया था, आज जब कथावाचक पुरी से लौटे तो 200 से भी ज्यादा संख्या में अनुयायी ओड़िसा के उसी जगह पर पहूंच ससम्मान छतीसगढ़ प्रवेश कराया दरअसल इन दिनों कालाहांडी जिले में चोर के अफवाह के चलते निर्दोश लोगो का भी रास्ता रोका जा रहा है।

शनिवार को कालाहांडी के काशीबहाल में अमलीपदर निवासी कथावाचक आचार्य युवराज पांडेय बाइक से पूरी के लिए निकले हुए थे।रात 10 बजे इनका रास्ता रोक कर उन्हें चोर के शक में दुर्बयव्हार किया गया।रास्ता रोकने वाले 100 कि सँख्या मे थे।उस दुर्व्यवहार से छतीसगढ़ भर में मौजूद कथावाचक अनूयाईयो में जबरदस्त आक्रोश था।

आज 200 से भी ज्यादा अनुयायी व शिष्यों की भीड़ काशिबहाल के उसी स्थान पर कथावाचक को रोक उनका आत्मीय स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन भी किया। घण्ट शंख व बाजा के धुन में शिष्यों की टोली ‘बोल कालिया’ के धुन पर थिरकते हुए काशीबहाल से धर्मगढ़ नगर तक कथावाचक का शोभायात्रा निकाला।

स्थिति को देखते हुए धर्मगढ़ एसडीओपी धीरज चोपदार पूरे समय बल के साथ तैनात रहे।अनूयाईयो ने एसडीओपी के समक्ष ज्ञापन सौप अपमान के बदले माफी मांगने अथवा उपद्रवियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग किया है।

Exit mobile version