Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युक्तियुक्तकरण नीति से बदल रही शिक्षा की तस्वीर – धानापायली गाँव के बच्चे आत्मविश्वास से पढ़ रहे हैं

शशिकांत सनसनी मोहला मानपुर छत्तीसगढ़

प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग शिक्षक उपलब्ध
बच्चों को विषयवार पढ़ाई, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार
सरपंच श्री राजू परतेती ने की पहल की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी युक्तियुक्तकरण नीति के कारण छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की तस्वीर तेजी से बदल रही है। पहले जहां स्कूलों में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, वहीं अब नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो रही है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के धानापायली गांव का प्राथमिक शाला इसका प्रेरणादायक उदाहरण है। यहां पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में कभी एक ही शिक्षिका सभी विषयों की जिम्मेदारी संभालती थीं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी।

लेकिन युक्तियुक्तकरण नीति के अंतर्गत दो नए शिक्षकों की नियुक्ति के बाद हालात बदल गए हैं। अब प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग शिक्षक हैं और बच्चों को विषयवार पढ़ाई कराई जा रही है।

गांव के सरपंच श्री राजू परतेती ने कहा कि –
“युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों की बेहतर व्यवस्था से स्कूल में सकारात्मक बदलाव आया है। अब गांव के बच्चे निजी स्कूलों की ओर नहीं देख रहे, बल्कि सरकारी स्कूल में ही गर्व से पढ़ रहे हैं।”

धानापायली जैसे ग्रामीण क्षेत्र में आया यह बदलाव इस बात का संकेत है कि युक्तियुक्तकरण केवल शिक्षक पुनर्वितरण नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। यह नीति न केवल स्कूलों को सशक्त बना रही है, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रख रही है।

Exit mobile version