Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खाना खा रहे मेहमान को पिकअप ने कुचला, जानिए पूरा मामला !

बालोद : जिले में पिकअप चालक ने शादी घर में वाहन घुसा दी। इस दौरान खाना खा रहे 6 लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। यह बताया जा रहा है कि, दोषी ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। यह मामला गुंडरदेही पुलिस थाना क्षेत्र के हल्दी गांव का है। ग्रामीणों ने चालक का पीछा कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं शनिवार के दिन शादी समारोह में खाना खाने से 51 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए है। जिनमें एक वर्ष से लेकर 16 वर्ष के उम्र के 43 बच्चे और 8 वयस्क बच्चे शामिल हैं। बूंदी खाने के बाद सभी को उल्टी व दस्त होने लगी।

 

जिसके पश्चात उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिला मेडिकल कॉलेज के डीन कमल किशोर सहारे ने यह बताया कि, रात में एक के बाद एक लगातार मरीज आते जा रहे थे। हॉस्पिटल में डॉक्टरों व पेडयरिंग की टीम ने मरीजों का इलाज शुरू किया। जहां 3 बच्चों की हालत गंभीर थी, लेकिन अब उन पर नियंत्रण पा लिया गया है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। खराब खाना खाने के कारण इनकी तबीयत बिगड़ी है।

Exit mobile version