Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पिकअप और कार की हुई टक्कर, हादसे में 9 लोग घायल एक की मौत

गरियाबंद : जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है जहां पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वही 9 अन्य लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में 3 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा टोनही नाला के पास मंगलवार के दिन हुआ है।

 

पिकअप वाहन में 10 से 12 लोग सवार थे, जो छुरा से भिरालाट बारात जा रहे थे। वहीं कार में चार लोग बीजापुर से रायगढ़ की ओर जा रहे थे। टोनही नाला के पास दोनों वाहनों की तेज रफ्तार होने के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान की जा रही है। फिलहाल, पुलिस यह मामला दर्ज कर इस पूरे ममले की जांच कर रही है।

Exit mobile version