* बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सभी भारतीयों के हितचिंतक थे…
* देश के बहुसंख्यक विकास में भागीदारी निभाने 1850 से अब तक हक-अधिकार और न्याय के इंतजार में – विनोद कोसले संविधान विशेषज्ञ…
* सभी वर्गों के समुचित विकास के लिए आरक्षण समाजवाद समता सम्मान न्याय जरूरी है….
* फुण्डा में मनाया गया बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले व नकुल देव ढीढ़ी जयंती एवं सम्मान समारोह..
* फुण्डा में सम्मानित हुए पाटन तहसील क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थी और उनके पालक…
पाटन : सतनामी आसरा पाटन एवं ग्रामवासी फुण्डा के संयुक्त तत्वावधान में 15 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले व नकुल देव ढीढ़ी जयंती एवं सम्मान समारोह मनाया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण हेतु प्रथम जेल सत्याग्रही व गुरू घासीदास जयंती के जन्मदाता संत नकुल देव ढीढ़ी के योगदान को भी अतिथि वक्ताओं ने स-सम्मान याद किया गया।
इस दौरान संविधान विशेषज्ञ विनोद कुमार कोसले द्वारा संविधान के विभिन्न पहलुओं पर महापुरुषों के विचारों, संविधान के प्रावधान, सुप्रीम कोर्ट – हाई कोर्ट के जजमेंट,कार्य पालिका की भूमिका व जमीनी स्तर पर हकीकत से रूबरू कराते हुए तथ्यों के आधार पर शोध पुस्तिका – न्याय का इंतजार* का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के आसंदी पर देवेंद्र चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य पाटन, श्रीमती उषा सोने जिला पंचायत सदस्य धमधा, आनंद बघेल जनपद सदस्य, कुलेश्वर रोशन वर्मा सरपंच थे।
इस दौरान देवादास बंजारे स्मृति सम्मानित अमोलदास टंडन, पूर्व अनुसूचित जाति प्राधिकरण सदस्य दिनेश टंडन,सांवत राम बांधे,ओम टंडन, राजेन्द्र मारकण्डे, सीताराम वर्मा, शिक्षक जागेश्वर चन्द्राकर, अंकेश महिपाल, अमित चन्द्राकर, स्वाति मारकण्डे, पीएचडी शोधार्थी शुभम बंजारे, योग एवं आयुर्वेदाचार्य आदित्य टंडन, समाजसेवी शीतल कोठारी, पत्रकार संतोष देवांगन, मूशन घृतलहरे, टुम्मन जोशी, जीवन घृतलहरे, संतोषी तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
