Petrol-Diesel Price : ग्लोबल मार्किट में कच्चे तेल की रेटों में जारी तेजी के बीच देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। Petrol-Diesel Price पेट्रोल-डीजल की कीमतों से पंजाब में आम लोगों को झटका लग गया है।
Petrol-Diesel Price in Punjab : पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर शुक्रवार को 90 पैसे प्रति लीटर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) लगाने का फैसला किया है। Petrol-Diesel Price in Delhi : रेट लिस्ट भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
Petrol-Diesel Price in Kolkata : कोलकाता में पेट्रोल-डीजल 106.03 रुपये और 92.76 रुपये पर बिक रहा है। Petrol-Diesel Price in Chennai : चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये पर बिक रहा है। बता दें कि वैट और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है।
