Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारा ठोकर, मौके पर 4 की मौत, ड्राइवर फरार

( संतोष देवांगन) राजनादगांव : जिले के चिखली थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, चिखली थाना क्षेत्र के तिलई गांव के पास ट्रक ने लोगों को ठोकर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

वहीं बताया जा रहा है कि, सड़क किनारे लोग बस का इतंजार कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक ने एक मवेशी को भी ठोकर मारा है, जिसकी मौत हो गई। इस दुर्घटने की जानकारी मिलने के बाद चिखली पुलिस घटनास्थल पहुंची है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 3 महिला और 1 पुरुष की मौत हो गई है। एक ही परिवार के चारों सदस्य थे और तिलई गांव के ही रहने वाले थे। वे सभी बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। वहीं इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Exit mobile version