राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा रेंगाकठेरा गांव (बखत) में संस्था के प्राचार्य डॉ. के.एल. टांडेकर सरंक्षण एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवं प्रो. करुणा रावटे के निर्देशन में सात दिवसीय विशेष शिविर नशा मुक्त समाज के लिए युवा विषय पर आयोजित किया गया।
शिविर के 5वे दिन में प्रभात फेरी, योग व्यायाम इसके बाद परियोजना कार्य में अलग अलग मोहल्लों की साफ सफाई नालियों की सफाई कार्य एवं स्वछता जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसके पश्चात् लगभग 50 लोगो ने स्वयंसेवियों ने सिकलीन परीक्षण करवाएं इसके साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया गया। उपस्वास्थ्य केंद्र रेंगाकठेरा के साथ साथ सिकलीन परीक्षण विशेषज्ञ उपस्थित हुए और बच्चों को स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियों से अवगत कराया गया।
बौद्धिक परिचर्चा सत्र में महाविद्यालय से डॉ. एच. एस अलरेजा, डॉ. के. के. देवांगन, एवं अन्य प्रोफेसर उपस्थित हुए। अलरेजा सर द्वारा स्वामी विवेकानन्द के विचारो को बताते हुए युवाओं को भविष्य में लक्ष्य निर्माण के लिए संबोधित किया गया। उक्त शिविर में जागरण प्रभारी अभिषेक भट्टाचार्य, उपशिविर नायक अभिषेक, प्रतिज्ञा के साथ साथ 55 स्वयंसेविका , 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहें ।
