गुवाहाटी। असम के नेता और जमीयत उलेमा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे बकरीद पर गाय की कुर्बानी न दें। अजमल ने कहा कि गाय को हिंदू समूदाय के लोग पूजते हैं और मां के समान मानते हैं। मुस्लिमों से अपील करते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा, ‘भारत अलग-अलग आस्था रखने वाले लोगों का देश है। इस देश में बहुसंख्यक लोग सनातनी हैं। हिंदू समुदाय के लोग गायों की पूजा करते हैं। ज्यादातर लोग गाय को मां मानते हैं। गाय के साथ हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसलिए उसकी कुर्बानी देने से बचें।
बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोग न दें ”गाय की कुर्बानी” हिंदू गायों की करते हैं पूजा

AIUDF President Badruddin Ajmal