Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधानसभा चुनाव के नतीजों से BJP का जोश हाई, भाजपा जम्मू कश्मीर और हरियाणा वालों की भी पसंद – बीबा

छत्तीसगढ़ सरकार की वार्षिक बजट में मोदी की गारंटी - मो. इमरान बीबा

(दीपक साहू) राजनांदगांव । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो. इमरान बीबा ने कहा कि हाल ही में हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजा ने भाजपा का जोश हाई कर दिया है। इस चुनाव नतीजे से छत्तीसगढ़ में भी आगामी नगरी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा समर्पित उम्मीदवारों की जीत का रास्ता साफ नजर आ रहा है।

श्री बीबा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की 5 साल बाद वापसी और हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनने का अवसर मिलने तथा जम्मू कश्मीर में मजबूत विपक्ष के रूप में उभरने से यह पता चल रहा है। कि देश की जनता सिर्फ और सिर्फ भाजपा का नेतृत्व चाहती है। राजनीतिक स्थिरता के साथ देश की शांति, सुरक्षा और विकास में मतदाताओं कि यह समझदारी आगामी समस्त आम चुनाव में देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में भाजपा की सत्ता ने जनता का भरोसा जीता है।

केंद्र में भी लगातार 10 साल भाजपा की सरकार रही और वर्तमान में भाजपा नेता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है। आगे नगरी निकाय चुनाव में भाजपा समर्पित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कमर कसकर तैयार है। विपक्ष कांग्रेस और उनके सहयोगी दल चाहे लाख जतन कर ले उन्हें जनता धिक्कारेगी क्योंकि उनकी नीतियां ही गलत होती है। पिछले 5 साल भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार को आजमा कर देख लिया गया है।

Exit mobile version