Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिहार की जनता ने विकास पर दिया ऐतिहासिक जनमत – देवेंद्र ठाकुर

Oplus_16908288

गरियाबंद। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। इस जीत पर गरियाबंद जिले के भाजपा नेता व देवभोग जनपद सभापति ने बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं को नमन करते हुये हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

देवेंद्र ठाकुर ने मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि बिहार की जनता ने विकास को अपनाते हुये एनडीए को भारी बहुमत देकर, मोदी और नीतीश की जोड़ी के प्रति पुनः विश्वास जताया है।

एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुये बहुमत हासिल किया है। इस जीत के लिये एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगी नेता एवं दल , चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेंद्र कुशवाहा इन सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में बिहार की एक खास पहचान होगी !

ठाकुर ने आगे कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार को मजबूत करने का ऐसा क्षण आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे। यह उन लोगों को जवाब है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, एनडीए के कार्यकाल,जंगलराज के होने या न होने और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में बिहार कितना है, इस पर सवाल उठाते थे।

पांच दलों का यह गठबंधन एक विजयी संयोजन बना, साथ ही हमारे राज्य छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओ की मेहनत भी रंग लाई बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रभारी माननीय नितिन नवीन जी की लगातार और ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई !

देश और बिहार की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया मोदी है तो मुमकिन है और भारतीय जनता पार्टी सब का साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ जीत हासिल कर निरंतर आगे बढ़ रही है।

Exit mobile version