Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डॉ अंबेडकर की अस्थि का दर्शन कर धन्य हो रहे लोग – रविंद्र रामटेके

रविंद्र रामटेके सामाजिक कार्यकर्ता लखोली राजनांदगांव छत्तीसगढ़

रविंद्र रामटेके सामाजिक कार्यकर्ता लखोली राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनंदगांव । जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र रामटेके और उपाध्यक्ष अनीता लोकेश इंदुरकर सहित बड़ी संख्या में अंबेडकर अनुयायियों ने बोधिसत्व बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की अस्थि कलश यात्रा का विगत दिवस तुमड़ीबोड में आत्मीय स्वागत किया। पुष्पमाला पुष्पगुच्छ एवं पुष्प वर्षा से स्वागत होने से यात्रा में शामिल अतिथि गण भाव विभोर हुए।

बिना नहीं रहे यात्रा के दौरान स्वागत करने के उपरांत मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री रामटेके ने कहा कि जिन श्रद्धालुओं ने भारतीय संविधान के  निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर प्रत्यक्ष दर्शन नहीं कर पाए थे। उनके लिए उनकी अस्थि का दर्शन कर पाना बहुत ही सौभाग्य की बात है। दर्शन करने वाले यह कह भी रहे हैं कि वे बाबा साहेब की अस्थि कलश  के दर्शन करके धन्य हो गए।

इस दौरान लोकेश इंदुकर, करण नंदेश्वर, विशाल टेम्भूरकर, ब्रजेश सहारे, रत्नदील नंदेश्वर, दीपक उइके, गौतम बांसोड़, मनीष बडोले, अमित मेश्राम, रूपेश भास्कर, स्पंदन चौधरी, रोहित टेम्भुरकर, शुभम टेम्भुरकर, हृदय लाल मौर्य, मुकेश पांडे सहित जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version