Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पदयात्री मार्ग की आनन-फानन में मरम्मत, आवाजाही हुई आसान- लगा हुआ है रेला

पदयात्री मार्ग की आनन-फानन में मरम्मत, आवाजाही हुई आसान- लगा हुआ है रेला

पदयात्रियों के लिए थोड़ी राहत, पदयात्री मार्ग की आनन-फानन में मरम्मत आवाजाही हुई आसान, लगा हुआ है रेला

प्रदीप बोरकर खैरागढ़।  शहर से होकर डोंगरगढ़ तक मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने गुजरने वाले पदयात्रियों को जर्जर और उखड़ी सड़क से हो रही परेशानियों की खबर के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद खुली और आनन फानन मे बुधवार को सड़को के गडढो की भराई के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।

शहर से डोंगरगढ़ पदयात्रा के लिए बड़ी संख्या मे मप्र सहित कवर्धा, पंडरिया, बिलासपुर, धमधा, बेमेतरा, थान खम्हरिया, गंडई, बोड़ला जैसे इलाके के पदयात्री गुजर रहे है। समय पूर्व शहर के टैम्पो चौक से अमलीडीह, दाउचौरा, कुम्ही, खपरीसिरदार, भंडारपूर मार्ग मरम्मत नही होने के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

खपरी सिरदार से भंडारपुर तक राहत नहीं

शहर से डोंगरगढ़ को जोड़ने वाली खपरी सिरदार से भंडारपूर तक की पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़क सबसे ‘यादा खराब हो चुकी है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ो वाहनो की आवाजाही होने के साथ साथ बड़ी संख्या मे ग्रामीण जिला मुख्यालय तक पहुंचते है।

हाईस्कूल समेत महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओ की आवाजाही रहती है। सड़क निर्माण के बाद से इसकी मियाद खत्म होने के बाद भी विभागीय लापरवाही और कार्यवाही नही होने के चलते सड़क की मरम्मत और नवनिर्माण कार्य अब तक शुरू नही हो पाया है।

हो रही थी कठिनाई ? 

पदयात्री तो दूर वाहनो को भी इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो रहा हे। पदयात्रा पूर्व ही इन सड़को की विधिसम्मत मरम्मत की जानी थी लेकिन विभागीय लापरवाही और प्रशासनिक अनदेखी के चलते इस बार पदयात्रा मार्ग मे कोई संधारण और सुधार कार्य नही किया गया।

नवरात्रि के पहले दिन से ही शहर से होकर डोंगरगढ जाने वाले पदयात्रियो का बडी संख्या मे रेला लगा है। बिना सुरक्षा और जर्जर और उखड़े सड़क से गुजर रहे पदयात्रियो को इस दौरान कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को खबर प्रकाशन के बाद जागे प्रशासनिक अधिकारियो ने जर्जर और उखड़ी सड़क का संज्ञान लिया और सुबह से ही मरम्मत कार्य शुरू कराया।

Exit mobile version