Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पटवारी गायब, शिकायत हुई तो खुली पोल

पटवारी गायब, शिकायत हुई तो खुली पोल

गरियाबंद : जिले के छुरा तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का न. 11 लोहझर में पदस्थ पटवारी मीना कंवर अक्सर अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित रहा करती है। ग्रामीण किसानों द्वारा मोबाईल पर सम्पर्क करने पर उन्हें छुट्टी में रहने का हवाला दे रही थी। ड्यूटी से लगातार नदारत रहने वाले इस शासकीय कर्मी की वजह से हल्का क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

पटवारी के इस रवैय्ये को लेकर समाजसेवी शीतल ध्रुव व रुपनाथ बंजारे द्वारा अनुविभागीय अधिकारी ( रा ) छुरा एवं तहसीलदार को शिकायती आवेदन दिया गया , एवं पटवारी मीना कंवर के स्थानांतरण की मांग की गई। शिकायत के तुरंत बाद तहसीलदार छुरा अंकित रात्रे द्वारा जब पटवारी मीना कंवर से इस संबंध पूछताछ की गई तो वह उन्हें भी छुट्टी पर होने का हवाला देने लगी , जिस पर तहसीलदार ने आश्चर्य व्यक्त करते उससे पूछा कि आखिर आपको छुट्टी दी किसने और आपने छुट्टी ली किससे ? तब वह हीला हवाला करने लगी।

बताया जा रहा है कि तहसीलदार ने आगामी कार्य दिवसों में उन्हें अपने हल्का क्षेत्र में उपस्थित रहने और लगातर तहसील मुख्यालय में रिपोर्टिंग की चेतावनी दी है।

शिकायतकर्ता रुपनाथ बंजारे

इस मामले को लेकर समाजसेवी रुपनाथ बंजारे ने कहा शासकीय कर्मी की इस लापरवाही की वजह से क्षेत्र के किसानों ग्रामीणों को नजरी नक्शा , नामांतरण , सीमांकन ,आय – जाति तथा अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Exit mobile version