Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पटवारी ने किया सुसाइड, पंखे पर लटकती मिली लाश, सुसाइड नोट मिला

जगदलपुर : पटवारी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस की टीम को लाश के पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसके किसी बात से परेशान होने का जिक्र है। पटवारी नाशता करके रूम में गया हुआ था। लेकिन काफी समय तक वापिस ही नहीं लौटा। बाद में फांसी के फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। परपा क्षेत्र में रहने वाले शेर सिंह बघेल (60) अपने परिजनों के साथ नाश्ता करके वापस कमरे में चला गया था।

जिसकी बाद दोपहर बीत जाने के बाद नहीं निकला। जिस पर परिजनों ने उसे बहुत आवाज दी। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन उनके परिजनों को कोई जवाब नहीं मिला। बता दे की आवाज देने पर जब जवाब नहीं मिला। तब ऊपर की खिड़की से परिजनों ने कमरे के अंदर देखा। जहां कमरे के अंदर पंखे पर लटकती हुई उसकी लाश देखकर परिजन दंग रह गए।

परिजनों ने आस-पास के लोगों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। वहीं पुलिस को इस हादसे के बारे में सुचना दी गई। खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतारा। फिर पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया गया। वहीं लाश के पास से एक सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया। यह मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version