Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायपुर एम्स कैंपस में मरीज ने लगा ली फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर : टाटीबंध स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Raipur Aiims) की चारदीवारी के पास झाड़ियों के पीछे एक अधेड़ मरीज की लाश मिली है। मध्यप्रदेश के रीवा निवासी महेन्द्र कुमार उपाध्याय नामक यह मरीज 3 दिनों पहले एम्स के ही आपात चिकित्सा कक्ष से इलाज के दौरान गायब हुआ था।

पुलिस का कहना है कि, दिमाग में किसी तकलीफ के वजह से मरीज को उनके 2 बेटे यहां इलाज के लिए लेकर आए थे। 6 सितंबर को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। 9 सितंबर को सुबह पुलिस के निर्देश पर एम्स के सिक्योरिटी वालों ने कैम्पस में ही सुनसान जगहों पर तलाश करने के निर्देश दिए थे।

जिसके बाद जनरेटर लगाने चारदीवारी के पास बनाए गए एक शेड के पिछले हिस्से की टिन की झोपड़ी में मरीज की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। शेड के पीछे और आसपास झाड़ियां होने के कारण यह झोपड़ी दूर से नजर नहीं आती। वहीं आमानाका थाना पुलिस के मुताबिक, एम्स के बाहर रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। 5-6 सितंबर की दरम्यानी रात को 12 घंटे के रिकॉर्ड चेक किये गये। मरीज अस्पताल कैम्पस से निकलते नहीं दिखा। और इसी आधार पर एम्स के कैम्पस के अंदर ही जांच करवाई गई, तब जाकर मृतक का शव मिला। हालांकि, अब पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version