दुर्ग/पाटन : पाटन रानीतराई अंतर्गत ग्राम निपानी निवासी विजय साहू पिता श्री यशवंत साहू को ह्त्या करने की नियत से पहले बेदम पिटाई की फिर उफनती खारुन नदी के पुल के ऊपर से सोसायटी के सेल्समैन अश्वनी पांडे द्वारा फेंक दिया गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। नदी में पानी के बहाव के चलते युवक की लाश झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। युवक की लाश जिस जगह मिली वह भखारा थाना अंतर्गत आता है जहा टिपानी पुल पास निपानी के युवक विजय साहू उम्र 35 वर्ष की लाश मिलने से ग्राम में सनसनी फ़ैल गई है।
पैर और सिर को पकड़कर फेंका नदी में, मृतक के गले में बंधी है कपड़ा :
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय साहू और अश्वनी पांडे दोनों रानीतराई के ग्राम निपानी का निवासी है। व दोनो के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया जिससे राशन दूकान सोसायटी के सेल्समैन अश्वनी पांडे ने विजय के साथ मारपीट की उसके बाद विजय के दोनों पैर और सिर को पकड़कर हत्या करने की नियत से उफनती धार में नदी के बीच फेंक दिया जिससे 35 वर्षीय विजय साहू की मौत हो गई। नदी के पुल ऊपर किसी बात को लेकर दोनों को झगड़ते भी देखा गया है. वहा मौजूद लोग कुछ समझ पाते की अश्वनी पांडे ने 35 वर्षीय विजय साहू पिता श्री यशवंत साहू के दोनों पैर और सर को पकड़कर उफनती नदी में फेंक दिया जिससे विजय साहू की दर्दनाक मौत हो गई।
दो थाना की टीम मौके पर पहुंच कर की कार्रवाही :
मुख्यमंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग :
