* सुशासन तिहार 2026 में पाटन को मिली बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया 10 करोड़ रुपये के लोकार्पण-भूमिपूजन, बदलेगा पाटन शहर का स्वरूप…
* विकसित कृषि संकल्प अभियान की प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…
जिसमें 508.40 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 487.46 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस गरिमामय कार्यक्रम के माध्यम से पाटन की अधोसंरचना को नई मजबूती प्रदान की गई।
इस ऐतिहासिक अवसर में सांसद श्री विजय बघेल उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव को गजमाला पहनाकर स्वागत किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि एक ही दिन में इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने पिछले वर्षों की तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कम समय में अधिक कार्य किए हैं।
बीते दो वर्षों में नगर पंचायत पाटन को विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 23 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिली है। सड़कों, स्वच्छता, आवास और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत 27 महीनों की राशि के भुगतान के साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को साझा किया।
श्री साव ने स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सात निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला था, जिसमें पाटन को भी सम्मानित किया गया ।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश स्वच्छ और सुंदर बने इसके लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें, क्योंकि बाहरी लोग सबसे पहले शहर की स्वच्छता और व्यवस्था को ही देखते हैं।
कार्यक्रम के दौरान पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि उपमुख्यमंत्री जी ने आज 487.46 लाख रुपये की लागत से तैयार हो चुके जनहितकारी कार्यों का लोकार्पण कर पाटन के जनता को समर्पित किया। इसमें वार्ड क्रमांक 01 स्थित इंदिरानगर स्कूल में 70 लाख रुपये की लागत से बने अतिरिक्त कक्षों का उद्घाटन शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने पाटन के विभिन्न वार्डों में 508.40 लाख रुपये की स्वीकृत राशि के नए कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत 195.89 लाख रुपये की लागत के विभिन्न 44 निर्माण एवं विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।
इसके अतिरिक्त, वार्ड 05 में मुक्तिधाम निर्माण हेतु 22.87 लाख व डोम शेड कार्य हेतु 10 लाख तथा वार्ड 02 में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 7.98 लाख के कार्यों की भी नींव रखी गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी, सभापति लो.नि.वि. केवलचंद देवांगन, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर, पीआईसी सदस्य जितेन्द्र कुमार निर्मलकर, श्रीमती नेहा बाबा वर्मा, पार्षदगण चन्द्रप्रकाश देवांगन, पुरूषोत्तम कश्यप, श्रीमती अनिता सरजू साहू, उप अभियंता प्रवीण कुमार साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हेमंत कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।