Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन न्यूज़ : मुड़पार में हुए हादसा में मजदूर की मौत

पाटन न्यूज़ : मुड़पार में हुए हादसा में मजदूर की मौत

पाटन : पाटन के मुड़पार गांव के खदान में हफ्ते भर पहले हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक मुड़पार के नित्या इंटरप्राइजेश में काम करने के दौरान द्वारिका यादव (45वर्ष) का ट्रक का टायर अचानक फट जाने से श्रमिक द्वारिका घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए भिलाई शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दे की इलाज के दौरान बीती रात की उसकी मौत हो गई। गांव वालो ने बताया की मृतक द्वारिका अपने घर मे अकेला कमाने वाला व्यक्ति था। घर मे मृतक के पत्नी सहित 1 लड़का और 2 लड़की है। इस घटना की जानकारी के बाद से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। उतई पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। लाश को पोस्टमार्टम (पीएम) के बाद मृतक के परिजनों को सौप दिया गया है।

Exit mobile version