Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन NEWS : मनरेगा में काम कर रही मजदूर की मौत, जानिए पूरा मामला

पाटन : दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक अंतर्गत बठेना गांव में मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बठेना में नाली सफाई का काम मनरेगा के तहत कराया जा रहा था।

वहीं इस कार्य में अन्य मजदूरों के साथ ग्राम के कुमारी धीवर पति ईश्वरी धीवर भी काम पर गए हुए थे। इस दौरान महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे पाटन के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पाटन पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version