Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन नगर कांग्रेस ने मनाया “मिनी माता जी” की पुण्यतिथि

पाटन: पाटन नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, जनसेवा एवं सामाजिक न्याय की प्रतीक, स्वर्गीय मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से मिनी माता जी के वार्ड 09 में स्थापित मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों एवं संघर्षों को याद किया गया। वहीं श्रद्धांजलि सभा में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version