Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जगदलपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया जमकर हंगामा…?, आखिर क्यों? जाने पूरा मामला

हैदराबाद की फ्लाइट रद्द, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया जमकर हंगामा, इलाज के लिए जाने वाले मरीज हुए परेशान

जगदलपुर : जगदलपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो प्रबंधन ने फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। आपको बतादें कि हैदराबाद के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट अचानक रद्द हो जाने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। वही एयरपोर्ट पर 50 से अधिक यात्री इंडिगो के लापरवाही का शिकार हो गए। बताया जाता है की इंडिगो की फ्लाइट जगदलपुर से रायपुर, हैदराबाद के बीच संचालित होती है लेकिन पहले से ही यह फ्लाइट 3 घंटे लेट थी और रायपुर से उड़ान भरने के बाद यह फ्लाइट जगदलपुर नहीं उतरी और सीधे हैदराबाद रवाना हो गई।

वही जगदलपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो प्रबंधन ने फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों को जब इस बात की जानकारी दी तो पैसेंजर नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। वही इनमें से कई यात्री दूसरे राज्यों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाले थे।  इसके अलावा कैंसर के मरीज भी इलाज करवाने हैदराबाद जाने वाले थे, वे भी नही जा पाए. यात्रियों ने प्रबंधन से इसके लिए रिफंड की मांग की है। वही दूसरी तरफ इंडिगो प्र​बंधन की तरफ से विजिबिलिटी को वजह बताते हुए जगदलपुर फ्लाइट लैंड नहीं करने की बात कही है।

Exit mobile version