Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हाइवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई यात्री बस, 20 लोग घायल

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आपको बता दे की इस हादसे में यात्री बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस बड़े हादसे में बस में सवार यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बिलासपुर-रायपुर हाइवे रोड पर खड़े ट्रेलर से यात्री बस टकरा गई। इस घटने में बस में सवार 15 से 20 यात्री घायल हो चुके हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी हैं। यह हादसा हिर्री थाना क्षेत्र में हुए है।

Exit mobile version