Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

घर के बाहर आंगन में पार्क ITP इंजिनियर की मोटर सायकल हुई चोरी

महासमुंद : महासमुंद के ग्राम लभरा खुर्द में एक ITP इंजिनियर की बाइक घर के बाहर आंगन से चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम लभरा खुर्द में रिलायंस जिओ कंपनी में ITP इंजिनियर के पद पर पदस्थ दुर्गेश कुमार मिश्रा 21 अप्रैल 2025 को रोज की तरह ग्राम तुसदा से काम करके वापस अपने निवास घर ग्राम लभरा खुर्द में रात लगभग 9 बजे पहुंचा और रोज की तरह अपने मोटर सायकल TVS SPORT क्रमांक MP 20 NW 6908 को रात में लगभग 11 बजे घर के बाहर आंगन के सामने में पार्क करके खाना खाकर सो गये।

 

जिसके बाद अगले दिन सुबह 06.00 बजे वहां आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल जो घर के बाहर आंगन सामने में खड़ी किया था वहां नहीं था, जिसका आसपास पता तलाश करते रहा किंतु मोटर सायकल TVS SPORT क्रमांक MP 20 NW 6908 कीमती 20,000 रूपये नही मिला, दुर्गेश ने यह बताया कि कोई अज्ञात व्याक्ति उसकी मोटरसायकल चोरी कर ले गया है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Exit mobile version