Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पालक शिक्षक बैठक महाविद्यालय विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है : डॉ. नंदा गुरवारा

(संतोष देवांगन) पाटन : शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन द्वारा महाविद्याल की प्राचार्य डॉ. नंदा गुरुद्वारा के मार्गदर्शन में समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के द्वारा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन आज किया गया l बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने की l कार्यक्रम के प्रारंभ में समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर पुष्पा मिंज द्वारा प्राचार्य का पुष्प- गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया l

अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने पालकों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्सों एवं गतिविधियां से संबंधित जानकारी प्रदान की एवं पालकों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की l बैठक के माध्यम से पालकों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अपने-अपने विचारों को रखा गया, जिससे अध्यापन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ता प्रदान की जा सके l

आगे की कड़ी में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिंज द्वारा समाजशास्त्र विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से संबंधित जानकारी पालकों को प्रदान की गई, वहीं समाज कार्य विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा समाज कार्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं समाज कार्य विषय की वर्तमान समय में उपयोगिता संबंधी विवरण पालकों को प्रदान किया गया l

अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक श्री राहुल चौधरी द्वारा किया गया l वहीं इस कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की जनभागीदारी सहायक प्राध्यापक सुश्री माधुरी बंछोर एवं पालक-गण व समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे l

Exit mobile version