Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डाही में पैरावट में लगाई आग, ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से की मुआवजा दिलाने की मांग

डाही में पैरावट में लगाई आग, ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से की मुआवजा दिलाने की मांग

डाही : कुरूद थाना अंतर्गत कल देर रात साढ़े 3 बजे के आस पास अज्ञात व्यक्ति ने ग्राम पंचायत डाही निवासी तामेश्वर सिन्हा पिता रामसाय सिन्हा की पैरावट में आग लगाकर यहां रखी जलाऊ लकड़ी, लाखड़ी भूसा समान आदि को नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्ट पर कुरुद थाना में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।



आपको बता दे की 15 दिन पहले ग्राम पंचायत डाही के डेरहू सिन्हा के घर के सामने रखें पैरावट में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी। जिससे हजारों रुपए की नुकसान हुआ था। ग्राम पंचायत डाही में पैरावट जलने का यह दूसरा मामला है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की हैं।

Exit mobile version