Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला

भिलाई में प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक पांच सत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ध्वज फहराकर किया गया। तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण गीत का पाठ तथा राष्ट्रीय एवं राज्य गीत का सामूहिक गायन भी किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जागेश्वर साहू, प्रभुनाथ मिश्रा ,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री ब्रिजेश बिचपुरीया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शिरीष अग्रवाल, श्री रविशंकर सिंह, श्री महेश वर्मा,श्री इन्द्रजीत सिंह गोल्डी जी भारत सरकार स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ राज्य, सौरभ मिश्रा आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला भिलाई के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने की।

प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन का स्वदेशी उत्पाद से निर्मित शाल एवं श्रीफल भेंटकर जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन द्वारा स्वागत किया गया। सभी अतिथियों का क्रमबद्ध रूप से सम्मान किया गया।

अपने उद्बोधन में श्री यशवंत जैन ने कहा कि यह कार्यशाला केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि भाजपा की कार्यप्रणाली को समझने और संगठन के मूल विचारों को आत्मसात करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति को चार घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनसंघ से लेकर वर्तमान भाजपा की कार्ययात्रा को समझना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आवश्यक है।

जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि हम सभी अनुशासित कार्यकर्ता हैं और इस कार्यशाला के माध्यम से संगठनात्मक प्रणाली को गहराई से समझना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले के 13 मंडलों में 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश से आईं शताब्दी पाण्डेय जी ने संगठन गीत के माध्यम से “लोकशक्ति ही राष्ट्रशक्ति है” का संदेश देते हुए सामूहिकता, समरसता एवं संकल्प के साथ ग्राम से नगर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सौरभ मिश्रा ने नवाचार की आवश्यकता पर बल देते हुए ‘सरल ऐप’ में जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई और डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर दिया।

श्री शिरीष अग्रवाल ने वैचारिक दृढ़ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की स्थापना से लेकर आज तक का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उन्होंने संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के 1925 में किए गए स्थापना प्रयासों का उल्लेख करते हुए संगठनात्मक एकता और अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ के विषय में नागरिक कर्तव्य बोध, संविधान के पालन, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, जल बचत तथा कम से कम चार वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु देश में निर्मित उत्पादों का उपयोग करें, गृह उद्योग एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं को अपनाएं तथा जूट के थैलों का प्रयोग करें।

कार्यक्रम के सफल संचालन महामंत्री द्वय मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने किया । मंच व्यवस्था में सूरज जायसवाल( मीडिया सह प्रभारी), ज्ञानदास मानिकपुरी शोशल मीडिया सह प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण वर्मा,पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू,मंत्री विनोद सिंह,रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी,पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह,तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार,राजेंद्र सिंह,प्रवक्ता प्रेम लाल साहु, विजय सिंह,शोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहु,दीप पटेल, आई टी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो जाकिर हुसैन,महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, प्रदेश किसान कोषाध्यक्ष विजय जायसवाल, कन्हैया सोनी, ओबीसी मोर्चो संभाग प्रभारी तुलसी साहु प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य वीरेंद्र साहू अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा खगेश केसरिया, एन जी ओ प्रकोष्ठ संयोजक के रूद्रमूर्ति,मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहु, गोल्डी सोनी, दीपक भोंडेकर, शशि भगत, तरुण सिंह, प्रशांत गुप्ता, ए गौरी शंकर,रामजी निर्मलकर,कुमन साहु, घनश्याम साहू,गोपाल साहु एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

कार्यशाला का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

Exit mobile version