Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गरियाबंद/ छुरा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अनेक संकायों के छात्रों ने विभिन्न विषयों को पेंटिंग एवं चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।

“विकसित भारत @ 2047” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सृजनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जोड़ना, कला में उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाना था, इसके साथ ही विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपनी सृजनात्मक कला प्रस्तुत की।

विद्यार्थियों की चित्रकला कृतियों में सामाजिक संदेश और भविष्य की सकारात्मक दृष्टि स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

निर्णायक मंडल में डॉ.दिवाकर तिवारी, डॉ.अश्वनी कुमार साहू एवं डॉ. मुमताज परवीन थे जिन्होंने प्रथम स्थान दुर्गा साहू, द्वितीय मोनिका यादव और तृतीय लीना यादव को प्रदान किया। अन्य प्रतिभागियों में सोनम, नेहा नेताम, वासुदेव विश्वकर्मा, देवराज नेताम व धनेश्वरी यादव शामिल रहे।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस कार्यक्रम का संयोजन इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री कविता ने किया तथा संचालन भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री भामती साहू ने किया,स्वागत वक्तव्य डॉ मुमताज़ परवीन ने दिया।

Exit mobile version