सरगुजा : जिले के सीतापुर पुलिस थाना क्षेत्र से दुःखद घटना निकलकर सामने आई है। यहां एक 05 वर्षीय मासूम बच्ची ने खेलने समय तारपीन को पि लिया जिसके बाद उसकी स्वास्थय बिगड़ने लगी। जब बच्ची के परिजनों ने देखा कि बच्ची ने घर में रखें तारपीन को पि लिया है और उसकी स्वास्थय बिगड़ रही है तो परिजनों के द्वारा उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर एडमिट कराया गया। हॉस्पिटल में उपचार के दौरान 05 वर्षीय मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं इस दुखद घटना के बाद मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है जो घटना के बाद सदमे में बताएं जा रहें है। 05 वर्षीय मासूम सीतापुर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी अर्जुन चक्रधारी की मासूम बेटी बताई जा रहीं है जिसका नाम वंशिका चक्रधारी है। पूरे मामले की जांच करते हुए सीएचसी सीतापुर के जांच अधिकारी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नीरज कुशवाहा ने यह बताया कि फिलहाल सीतापुर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी है और मृतक का की लाश का पोस्टमार्टम करने की कार्यवाही की जा रहीं है।
खुले में रखी तारपीन पिने से मासूम की दर्दनाक मौत !
