Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांकेर में पिकअप और बोर गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत, पिकअप ड्राइवर की दर्दनाक मौत

भानुप्रतापपुर : कांकेर जिले के प्रवेश द्वार ग्राम कच्चे में पिकअप और बोर गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें पिकअप ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, पिकअप भानुप्रतापपुर से राधानी रायपुर जा रही थी, वहीं बोर करने वाला ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर आ रहा था। कच्चे पुलिस चौकी से 100 मीटर आगे दोनों में भिड़ंत हो गई। दुघर्टना में जहां पिकअप चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं बोरवेल ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि पिकअप के परखच्चे ही उड़ गए है। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे कच्चे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद चालू कराया। पिकअप से चालक के लाश को बाहर निकालकर पुलिस ने भानुप्रतापपुर हॉस्पिटल भेजा है।

Exit mobile version