Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सीआरसी में विश्व व्हील चेयर दिवस पर विशेष आयोजन, पद्मश्री डॉ. बाफना रहे मुख्य अतिथि

* राजनांदगांव में विश्व व्हील चेयर दिवस पर सीआरसी ठाकुर टोला में दिव्यांगजनों को मिली नई उम्मीद,प्रेरक कार्यक्रम आयोजित,…
* दिव्यांगजन अपनी क्षमता को कम न आंकें — पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना…

राजनांदगांव : शहर के ठाकुर टोला स्थित समेकित दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (सीआरसी) में गत दिनों विश्व व्हील चेयर दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, छड़ी सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने अपने संबोधन में सीआरसी द्वारा आयोजित इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिव्यांगजन अपने मन में नकारात्मक सोच न आने दें।

उन्होंने कहा कि जीवन को ईश्वर का प्रसाद समझकर प्रसन्नता के साथ स्वीकार करना चाहिए और अपनी क्षमता को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक और सामान्य जीवन जीने का अधिकार है।

इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की डायरेक्टर श्रीमती स्मिता महोबिया के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं संयोजन में सुश्री चुनमुन, श्रीमती पूजा, श्रीमती मुक्ता और सुश्री फरीदा का विशेष योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ समाज में उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा दिया गया।

Exit mobile version