Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धान खरीदी पूर्णता की ओर, किन्तु परिवहन की स्थिति कमजोर

गरियाबंद। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी लगभग पूर्णता की ओर है, किन्तु उपार्जन समितियों से धान के परिवहन की गति बेहद कमजोर है।

जिले के देवभोग ब्लॉक में 07 जनवरी तक 4 लाख 93 हजार 456 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है, जो खरीदी लक्ष्य का 95 प्रतिशत है। जबकि परिवहन की गति बेहद धीमी है। अब तक देवभोग ब्लॉक की 10 उपार्जन समितियों में से 73 हजार 160 क्विंटल धान का परिवहन हो पाया है। जो कि अब तक की कुल खरीदी का मात्र 14 प्रतिशत है, 86 प्रतिशत परिवहन शेष है।

देवभोग विकासखंड की कृषि शाख सहकारी समिति दीवानमुड़ा में 07 जनवरी तक 70574.80 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है, जबकि संग्रहण केंद्र के लिये सिर्फ 2060 क्विंटल धान का परिवहन हुआ है।

उपार्जन केंद्र खोकसरा में कुल खरीदी 32944 क्विंटल हुई है, इसके परिप्रेक्ष्य में परिवहन 4200 क्विंटल ही हो पाया है। विभिन्न समितियों से मिली जानकारी के अनुसार राइस मिलों के लिये धान का परिवहन नही हो रहा है।

ऐसी स्थिति में समितियों में धान रखने के लिये जगह ( फड़) की कमी हो रही है , अनेक स्थानों पर खरीदी प्रभावित होने की नौबत आ पहुंची है। यदि परिवहन की रफ्तार धीमी ही रही तो समितियों को सुखत से नुकसान का डर सता रहा है। इसके अलावा रख-रखाव व प्रबंधन का खर्च भी बढ़ जाता है।

अमरसिंह ध्रुव, बी.एम. कोऑपरेटिव बैंक देवभोग

  – टीओ डीओ समय पर नही कटने के कारण धान का उठाव नही हो पा रहा है, अधिकांश उपार्जन केन्दों में खरीदी प्रभावित होने की संभावना है।
                                – अमरसिंह ध्रुव, बी.एम.
                                कोऑपरेटिव बैंक देवभोग।

Exit mobile version