Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जन कल्याण समिति पाटन द्वारा किया गया उत्कृष्ठ शिक्षकों का सम्मान

पाटन : शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पाटन के शिक्षकों का जन कल्याण समिति पाटन द्वारा साल-श्रीफल के माध्यम से सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि जन कल्याण समिति पाटन द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान विगत 5-6 महीनों से किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन मरीजों को फल व बिस्किट वितरितकरने के साथ सेवा भाव से सहयोग किया जाता है। एक बेहतर सोच से शुरुआत हुई है यह समिति आज अपने कल्याणकारी सोच के कारण और भी बेहतर होती जा रही है और इसी बेहतरीन कार्यप्रणाली के कारण आज अपनी विशेष पहचान क्षेत्र में बना रही है।

पाटन क्षेत्र में निवासरत शिक्षकों का शिक्षा के प्रति समर्पण की जानकारी जैसे ही जन कल्याण समिति पाटन को मिली उन्होंने संबंधित शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मान करने हेतु अपना कदम बढ़ाया और उन्हें सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्री अनकेश्वर महिपाल एवं श्री सुनील छेदैय्या शामिल है जिन्होंने अपने कार्यशैली से ना सिर्फ अपने पाटन क्षेत्र में अपितु छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़ के बाहर भी विशेष पहचान बनाई है।

आज वे लगातार 8-9 वर्षों से विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा,जवाहर उत्कर्ष योजना,NMMSE की तैयारी करा रहे हैं जिसमें अब तक 25 से अधिक छात्रों का चयन हो चुका है। ये शिक्षक विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से लगातार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं यही कारण है कि इनके विद्यालयों में बहुत सारी गतिविधियां हमें देखने, जानने व सुनने को मिलती है। निश्चित ही इनका प्रयास बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। शिक्षकों को उनके बेहतर कार्य के लिए जन कल्याण समिति पाटन द्वारा सराहना किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई।

साथ ही पाटन में प्रतियोगी परीक्षा के मार्गदर्शन हेतु कक्षा संचालित करने हेतु आग्रह किया गया जिस पर संबंधित शिक्षकों द्वारा बहुत ही जल्द पत्रकार भवन पाटन में नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षा प्रारंभ करने हेतु सहमति प्रदान किया गया। जिस पर जन कल्याण समिति पाटन द्वारा उन्हें धन्यवाद दिया गया साथ ही अपना सहयोग देने की बात कही गई। इस अवसर पर जामगांव कॉलेज में जनभागीदारी से चयनित प्रो. चन्द्रशेखर देवांगन जी एवं शिक्षक कमल देवांगन, सहायक ग्रेड 3 वरूण साहू को भी उनके शिक्षकीय क्षेत्र में योगदान देने हेतु सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जन कल्याण समिति पाटन के अध्यक्ष चंद्रशेखर देवांगन जी एवं सदस्य युगल किशोर आडिल, राकेश आडिल,राजकुमार देवांगन,कृष्ण कुमार देवांगन,देव साहू, मनोज साहू,संदीप मिश्रा मोती बघेल हेमन्त बघेल लुकेश वर्मा अशोक साहू दुष्यन्त वर्मा शेखर वर्मा संतोष वर्मा सुनील वर्मा जितेश वर्मा नीलमणि वर्मा आशीष बंछोर निककु वर्मा आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version