शशिकांत सनसनी मोहला मानपुर छत्तीसगढ़
मोहला-मानपुर
अंबागढ़ चौकी विकासखंड के सेम्हरबांधा गांव में दूषित पानी पीने से डायरिया का प्रकोप फैल गया है। जानकारी के मुताबिक गांव के एक मोहल्ले में पेयजल पाइपलाइन फूट जाने से पानी दलदल और गंदगी के बीच से होकर घरों तक पहुंचा। इसी दूषित पानी का सेवन करने से 60 से अधिक ग्रामीण, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए।
बीमार ग्रामीणों को तुरंत अंबागढ़ चौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इनमें से 5 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है।
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर मरीजों का इलाज कर रही है और दवा वितरण व क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं। साथ ही दूषित जल आपूर्ति को रोककर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
