Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

‘हमर बेटी- हमर मान’ अभियान के तहत छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी

दुर्ग : माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन श्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप चलाए जा रहे ‘हमर बेटी- हमर मान’ अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती मीता पवार ,उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती शिल्पा साहू के मार्गदर्शन दुर्ग पुलिस पहुंची, स्वामी विवेकानंद स्कूल कोहका, भिलाई।

बेटियाँ सुरक्षित एवं सशक्त करते हुए बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘हमर बेटी- हमर मान’ अभियान में , उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती शिल्पा साहू द्वारा बेटियों को उनके क़ानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई।

एसआई संगीता मिश्रा द्वारा बच्चों एवं शिक्षिकाओं को सेल्फ डिफेंस एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया गया व अभिव्यक्ति ऐप अपने घर जाकर डाउनलोड करने बताया गया. इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं द्वारा आत्म सुरक्षा संबंधी, साइबर संबंधी प्रश्न किए गए।

Exit mobile version