Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

साइकल में 6 लाख का गांजा , पकड़ा गया ओड़िसा का आरोपी

गरियाबंद । साइकल पर गाँजे की बोरी लेकर ओड़िसा से छत्तीसगढ़ आ रहे एक व्यक्ति को देवभोग पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर उक्त कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गाँजे की बारी लादकर ओड़िसा बॉर्डर से खुटगांव की ओर आ रहा है। सूचना से जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा कर एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सूचना की तस्दीक के बाद खुटगांव नाका ओड़िसा बॉर्डर में मेन रोड पर रेड कार्यवाही की गई।

बॉर्डर की तरफ से आ रहे संदिग्ध साइकल सवार की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की सफेद बोरी में 58 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामाद हुआ।जिसकी कीमत 5 लाख 82 हज़ार आंकी गई है। पुलिस की पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम हरी मांझी पिता जगदीश मांझी उम्र 24 वर्ष निवासी फलसापारा बेहरा , थाना खोकसरा जिला काला हांडी ओड़िसा बताया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 20 ( B ) ( ii ) (c) NSPS Act के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड जेल भेजा गया है।

Exit mobile version