Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

सेलूद : शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में संकुल केंद्र पतोरा विकासखण्ड पाटन में शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों को उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुवात समाजसेवी एव अमरस्तम्भ के पत्रकार दिलीप क़ुर्रे एवं प्रधानाध्यपक मुकेश साहू के द्वारा माँ सरस्वती माँ की पूजा वंदना करने के बाद कार्यक्रम की शुभारम्भ हुई।

जिसके बाद सहायक शिक्षक हुसैन पाटिल के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित पालकगण को बच्चो के पढाई पर विशेष ध्यान देने व बच्चों की पढ़ाई पर निगरानी करने के लिए माह में कम से कम एक दिन स्कूल आकर बच्चे के पढाई पर टीचर्स से सतत सवांद बनाये रखने की पालकगण से निबेदन किया गया। प्रधानपाठक मुकेश साहू ने माता उन्मुखीकरण के बारे में जानकरी दिया।

इस अवसर पर दिलीप कुर्रे,रामेशवर, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार साहू , सहायक शिक्षक रोशन कुमार साहू, सहायक शिक्षक हुसैन कुमार पाटिल , लिकेश्वरी, रम्भा , नुतेश्वरी, यमुना, लता, केशरी , सुनिता , उत्तरा सहित अन्य पालकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version