Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

झोला छाप डॉक्टरों के ईलाज के बाद एक व्यक्ति की मौत

गरियाबंद । थाना सीटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेंड्रा में झोला छाप डॉक्टरों के ईलाज के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला 23 अगस्त 2025 शनिवार का है।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छिंदोला पंचायत अंतर्गत पेंड्रा गांव के 40 वर्षीय पुरुषोत्तम ध्रुव को कोई गंभीर बीमारी नही थी, सामान्य रूप से वे स्वस्थ थे, सिर्फ बवासीर की शिकायत थी, जिसके उपचार के नाम पर अमलीपदर और ओडिसा के दो कथित डॉक्टर शनिवार को पेंड्रा आये थे। उनके साथ एक अन्य सहयोगी भी था।

मृतक की अंत्येष्टि में शामिल ग्रामीण

परिजनों के अनुसार दोपहर में ईलाज के बाद पुरुषोत्तम की हालत गंभीर हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक आगन्तुक झोलाछाप डॉक्टर वहां से निकल गये।

एडिशनल एसपी गरियाबंद, जितेंद्र कुमार चंद्राकर

पुरुषोत्तम को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। एडिशनल एसपी जितेंद्र कुमार चंद्राकर के अनुसार थाने में प्राप्त सूचना के आधार पर मर्ग कायम किया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version