Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दंतेवाड़ा में पुल से कार गिरने से एक नाबालिक की मौत, पांच हुए घायल

दंतेवाड़ा : जिले में एक तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में एक नाबालिग की मृत्यु हो गई है। कार में सवार अन्य 5 नाबालिग घायल हुए हैं। जिनमें से एक कि स्थिति काफी गंभीर हुई है। जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि अब पुलिस नाबालिग को गाड़ी चलाने देने वाले पिता पर भी FIR दर्ज कर रही है। मामला गीदम पुलिस थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, गीदम का रहने वाला रुद्र झा (15) अपने 5 नाबालिग दोस्तों के साथ गीदम से बारसूर की तरफ घूमने गया था। वाहन में कुल 6 नाबालिग लड़के थे। जिनमे से वाहन चालक भी नाबालिग था। बारसूर जाते वक्त कार हिरानार में एक पुल के नीचे गिर गयी। इस हादसे में कार में सवार रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य बच्चे घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को हॉस्पिटल लाया गया। इनमें 1 की हालत बहुत गंभीर है जिसे जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का दंतेवाड़ा में ही इलाज जारी है।

Exit mobile version