नगरीय निकाय एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पंप तकनिशियन व अधिकारियों का ऊर्जा संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न⬇️शेष नीचे⬇️
दुर्ग : भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा नगरीय निकाय एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तकनिशियन व अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा दक्ष पंपों के उपयोग हेतु संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज जिला पंचायत सभाकक्ष दुर्ग में किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन तथा श्री विनायक नातू और श्री राकेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्रेडा जोनल कार्यालय के अधीक्षण अभियंता श्री भानु प्रताप के द्वारा संभाग स्तरीय नगरीय निकाय एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तकनिशियन व अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा दक्ष पंपों के उपयोग हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व को बताया गया।⬇️शेष नीचे⬇️
वही बडे़ नगरीय निकायों में पेयजल प्रदाय पंप व जल वितरण प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा ऊर्जा संरक्षण को बढावा देने के लिये
वही प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रुण्डफॉस पंप इंडिया प्रा.लि. के श्री एस रमेश सिनियर मेनेजर चेन्नई व श्री देबातोश मिश्रा सिनियर मेनेजर भुनेश्वर के द्वारा जल प्रदाय पंपों में नवीन टेक्नोलॉजी ऊर्जा दक्ष पंपों के साथ आईइ-5 पंप (वर्टिकल इनलाईन) नगरीय निकायों में प्रयोग होने वाले सबमर्सिबल पंप एवं वेस्टेज वॉटर पंप के संचालन संधारण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इन पंपों के सुरक्षा के लिये भी बहुत महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
वही इस प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में फिल्ड विजिट में नगर निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. प्लांट (जल शुद्धिकरण संयंत्र) में प्रशिक्षार्थियों को उपयोग होने वाले पंपों व जल शुद्धिकरण संयंत्र की विभिन्न प्रक्रियाओं एवं पंपों का जीवांत प्रदर्शन के बारे में नगर निगम भिलाई के अधीक्षण अभियंता श्री संजय शर्मा एवं सहायक अभियंता श्री ब्रिजेश श्रीवास्तव, उप अभियंता अर्पित बंजारे के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के सफल आयोजन में क्रेडा जिला कार्यालय के जिला प्रभारी श्री संकेत द्विवेदी, कबीरधाम जिले से जिला प्रभारी धर्मेन्द्र लहरे, जिला प्रभारी राजनांदगांव श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता, के अलावा जोनल कार्यालय के ऊर्जा संरक्षण प्रभारी श्री नितेश बंछोर, श्री हरीष श्रीवास्तव, श्रीमती तारिका दामले, वर्षा बघेल, हेमराज बंजारे, यामिनी देवांगन, श्री दिनेश चंद्रा, श्रीमती सुचिता सोनी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
