Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद में आयोजित होगा भाजयुमो का एक दिवसीय प्रशिक्षण, ज़िले भर से पहुँचेंगे युवा

गरियाबंद में आयोजित होगा भाजयुमो का एक दिवसीय प्रशिक्षण, ज़िले भर से पहुँचेंगे युवा

गरियाबंद : भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग एवं कार्यसमिति के उपरांत जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यसमिति बैठक ज़िला केंद्र गरियाबंद में रखी गई है.जिसमे बैठक प्रभारी रितेश मोहरे प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद चंदूलाल साहू किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय भाजपा जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर

गरियाबंद पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन,भाजपा गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके के उपस्थिति में सम्पन्न होगा जिसकी जानकारी भाजयुमो गरियाबंद जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने दीं.डॉ. कश्यप ने बताया कि आगामी समय की कार्य योजना एवं स्थानीय जनसमस्या पर प्रस्ताव पारित किया जाना है जिसको लेकर आगामी 3 माह तक युवा मोर्चा के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया जाना है।

प्रशिक्षण में संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से विषय लिया जाएगा वरिष्ठ नेताओं का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त होना है यह बैठक को बहुत ही अहम बैठक माना जा रहा है लगातार भाजपा और युवा मोर्चा की बैठक जोरों से है पिछले 9 फरवरी को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जी राजिम में बैठक लेकर गए है युवा मोर्चा को बल देने और मैदान में उतारने की पूरी तैयारी संगठन कर चुकी है।

अंतिम नियोजन का कार्यक्रम चल रहा है भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की नाकामी को जनमानस तक ले जाने की पूर्ण योजना बना चुकी है बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,स्थाई आमंत्रित सदस्य,विशेष आमंत्रित सदस्य तथा सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version