Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अमलीडीह में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

जामगांव एम : शासकीय आयुर्वेद औषधालय बटंग के तत्वाधान में डॉ पार्वती कुर्रे द्वारा निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया जिसमें मौसमी बीमारियों के साथ वात रोग संधि शूल उदर रोग त्वचा रोग स्त्री रोग एवं अन्य प्रकार की बीमारियों का निशुल्क चिकित्सा एवं आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान किया गया।

शिविर में अमलीडीह के सरपंच श्री शेष नारायण साहू एवं अन्य ग्रामीणों ने चिकित्सा सेवा का लाभ उठाया डॉ पार्वती कुर्रे ने त्वचा रोगों से बचने के लिए तालाब को स्वच्छ रखने के सलाह दिया तथा मवेशियों एवं ग्रामीणों को अलग-अलग तलाब मेला नहाने की सलाह दी।साथ ही दुर्बलता से बचने के लिए प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करने की भी सलाह दी। शिविर में 70 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

Exit mobile version