Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ढेड़ साल की विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया ये आरोप ?

बलौदाबाज़ार : जिला अंतर्गत गिधपुरी क्षेत्र के ग्राम सहाड़ा निवासी नवविवाहिता ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पलारी तहसील अंतर्गत सहाड़ा गांव निवासी संगीता साहू ने आज अपने घर पर फांसी लगा ली है ।

शिवा साहू की पत्नी संगीता साहू

पति गया था बाहर

संगीता के पति का नाम शिवा साहू बताया गया। जो 22 साल का है। डेढ़ साल पहले संगीता की शादी हुई थी। शिवा के घर में वेल्डिंग दुकान का कार्य करता था। घर में सिर्फ पति-पत्नी ही रहते थे। घटना के समय पति बाहर गया था। गिधपुरी पुलिस थाना घटना की जांच में जुट गई है।

मायके वालों ने लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक परिजनों को संगीता की खुदकुशी की जानकारी पड़ोसियों ने दी। गिधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा और पोस्टमार्टम करवाकर मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया। आरोपों के आधार पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version