Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एक बार फिर से कुएं में गिरा एक शावक हाथी, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम, जानिए पूरा मामला !

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से हाथी के शावक कुंए में गिर गया है। ग्रामीणों ने जब हाथी को कुएं में गिरे देखा तब इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग नन्हें हाथी के रेस्क्यू में जुट गई है। बताया जाता है कि, हाथी का शावक भोजन की तलाश में गांव की ओर आया था, जो खरसिया वन परिक्षेत्र के तेंदूमुड़ी गांव के कुएं में गिरा है।

आपको बता दें 2 दिन पहले घरघोडा वन परिक्षेत्र में हाथी का शावक सूखे कुएं में गिरा था। जिसका वन अमला सफल रेस्क्यू किया था। जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 35 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

Exit mobile version